UPSC Recruitment 2026 Notification: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप A और ग्रुप B के कुल 194 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए DGCA, भारतीय मौसम विभाग, रक्षा मंत्रालय, डाक विभाग, MSME मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण जैसे विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी।
इस भर्ती में इंजीनियरिंग, साइंस, तकनीकी और भाषा विषयों से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी।
UPSC Recruitment 2026 Last Date
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर प्रकाशित इस अधिसूचना के अनुसार, आवेदन विंडो 23 मई, 2026 से खुलेगी और 12 जून, 2026 (शाम 6 बजे तक) तक खुली रहेगी।
किन पदों पर होगी भर्ती?
UPSC भर्ती 2026 के तहत कई बड़े पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें शामिल हैं:
- एयरवर्दीनेस ऑफिसर
- वैज्ञानिक अधिकारी
- डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एक्सप्लोसिव
- असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
- डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइन्स सेफ्टी
- एसोसिएट प्रोफेसर
- लेक्चरर
क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता? (UPSC Recruitment 2026 Qualification)
अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता तय की गई है।
- इंजीनियरिंग पदों के लिए BE/BTech या MTech जरूरी
- वैज्ञानिक अधिकारी पद के लिए Physics या संबंधित विषय में PG
- लेक्चरर पदों के लिए संबंधित भाषा में पोस्ट ग्रेजुएशन
- कुछ पदों के लिए PhD और अनुभव भी मांगा गया है
किस आयु वर्ग के लोग कर सकते हैं आवेदन?
भर्ती में अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 30 वर्ष से 48 वर्ष तक रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
कैसे होगी चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- इंटरव्यू
चुने गए उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार लेवल 10 का वेतन मिलेगा, साथ ही महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और परिवहन भत्ता जैसे लागू भत्ते भी मिलेंगे। सीनियर ग्रुप A पदों के लिए, विशिष्ट ग्रेड और विभाग के आधार पर वेतन का स्तर और भी ऊँचा होता है। ये पद स्थायी राजपत्रित (Gazetted) दर्जा प्रदान करते हैं।
