UPSC Prelims Notification 2024, UPSC Prelims Exam 2024 Date: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम(UPSC Prelims Notification) सूचना है। संघ लोक सेवा आयोग सीएसई प्रीलिम्स की परीक्षा के लिए 14 फरवरी को नोटिफिकेशन (UPSC Prelims Exam 2024 Date) जारी करेगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर कर सकेंगे।
UPSC Prelims Notification 2024: यहां देखें कब जारी होगा यूपीएससी प्रीलिम्स का नोटिफिकेशन
UPSC Prelims Exam Date 2024: यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम डेट
आयोग ने 10 मई 2023 को परीक्षा का कैलेंडर जारी किया था। जारी अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा के लिए आवेदन का लिंक 14 फरवरी को एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 17 दिन का समय दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 5 मार्च 2024 है। प्रीलिम्स परीक्षा 26 मई को आयोजित की जाएगी। वहीं मेन्स परीक्षा 19 अक्टूबर को निर्धारित होगी। यहां आप यूपीएससी सीएसई के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।UPSC Prelims Notification 2024: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
यूपीएससी सीएसई परीक्षा के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं यहां आवेदन के लिए आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही यहां एज रिलेक्सेशन के आधार पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।UPSC CSE Notification 2024: कितनी बार दे सकते हैं परीक्षा
यूपीएससी सीएसई परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थी अधिकतम 6 बार ले सकते हैं। हालांकि यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाती है। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकेंगे।यूपीएससी सीएसई के लिए शुल्क
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।UPSC Prelims Notification 2024 Apply Online
- सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPSC CSE Exam 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आफके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की छायाप्रति निकाल कर रख लें।
