UPSC NDA Result 2024 (OUT): जारी हुआ यूपीएससी एनडीए रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

UPSC NDA Result 2024 Sarkari Result 2024: यूपीएससी एनडीए का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूपीएससी एनडीए रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC NDA NA I Result 2024, Sarkari Result 2024: यूपीएससी एनडीए रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी व नेवल एकेडमी एग्जाम I का रिजल्ट (UPSC NDA NA I Result 2024) आज यानी 9 मई को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपना रिजल्ट (UPSC NDA Sarkari Result 2024) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूपीएससी एनडीए रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC NDA Result 2024

UPSC NDA Result 2024

UPSC NDA NA Result 2024: कितने अभ्यर्थी हुए सफल

यूपीएससी एनडीए एग्जाम का आयोजन 21 अप्रैल 2024 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, लिखित परीक्षा में कुल 7020 अभ्यर्थियों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। बता दें कि इस परीक्षा के जरिए रक्षा अकादमी के सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में 153वें कोर्स और 115वें भारतीय नौसेना अकादमी कोर्स (INAC) में दाखिला दिया जाएगा। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

End of Feed