UPSC NDA II Notification 2025 Pdf at upsc.gov.in: यूपीएससी एनडीए एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) II का नोटिफिकेशन कल यानी 28 मई को जारी कर दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर 28 मई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 17 जून निर्धारित की गई है। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन का मौका नहीं दिया जाएगा।
UPSC NDA Notification 2025
UPSC NDA II Exam 2025 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा
यूपीएससी एनडीए II एग्जाम का आयोजन 14 सितंबर को किया जाएगा। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में मैथमेटिक्स से 300 और जनरल एबिलिटी से 600 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक सेक्शन हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य है।
How to apply for UPSC NDA Exam 2025
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूपीएससी एनडीए के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
UPSC NDA II 2025: कौन कर सकेगा आवेदन
यूपीएससी एनडीए एग्जाम में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा आयु 16.5 साल से 19.5 साल के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर लें।
