UPSC Mains Admit Card 2025 Release Date: यूपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता हासिल की है, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UPSC Mains Admit Card 2025 (Photo Credit: iStock)
UPSC CSE Mains Exam 2025: अगस्त में होगी परीक्षा
आयोग की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त, 23 अगस्त, 24 अगस्त, 30 अगस्त और 31 अगस्त 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा का एडमिट कार्ड इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download UPSC Mains Admit Card 2025
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC CSE 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
यूपीएससी मेन्स एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को फिर इंटरव्यू में शामिल होना होगा। बता दें कि इस प्रक्रिया के माध्यम से 1129 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिे आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
