UPSC Mains Admit Card 2024: जारी होने जा रहा यूपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड, upsc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

UPSC Mains Admit Card 2024 Release Date: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर से किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है।

UPSC Mains Admit Card 2024 Release Date: यूपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड (UPSC Mains Admit Card 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता हासिल की थी और मेन्स एग्जाम के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड (UPSC Mains Admit Card 2024 Download) कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपीएसीस मेन्स एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UPSC Mains Admit Card 2024

UPSC Mains Admit Card 2024

UPSC Mains Exam 2024 Date: सितंबर में होगी परीक्षा

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 20 सितंबर, 21 सितंबर, 22 सितंबर, 28 सितंबर और 29 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य है।

End of Feed