एजुकेशन

UPSC GK Quiz Question: रेडियो का आविष्कार किसने किया था, किसे कहा जाता है भारत का रेडियो मैन

UPSC GK Quiz Question: प्रतिवर्ष 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस जाता है। इस साल रेडियो दिवस "रेडियो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक उपकरण है, आवाज नहीं" थीम के साथ मनाया जा रहा है। लेकिन इस बीच आप रेडियो के बारे में कितना जानते है? क्या आपको पता है कि भारत का रेडियो मैन कौन है? भारत में रेडियो का पहला प्रसारण कब हुआ था? अगर नहीं तो आइए आज आपको रेडियो से जुड़े सवालों के जवाब दें।

Image

रेडियो का आविष्कार किसने किया था?

UPSC GK Quiz Question: आज 13 फरवरी के दिन हर साल विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। बता दें कि आज के ही दिन 1946 में यूनेस्को के डायरेक्टर जनरल द्वारा संयुक्त राष्ट्र रेडियो और संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय प्रसारण सेवा की स्थापना की गई थी। इसी दिन को चिह्नित करने के लिए हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल विश्व रेडियो दिवस 2026 की थीम "रेडियो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक उपकरण है, आवाज नहीं" तय की गई है।

यह थीम दर्शाती है कि प्रसारण जगत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती भूमिका को दिखाता है। बता दें कि शुरुआती समय में जब टीवी, इंटरनेट, मोबाइल जैसी वस्तुएं नहीं हुआ करती थी, तो रेडियो भी लोगों के लिए मनोरंजन का एकमात्र साधन हुआ करता था। रेडियो लोगों के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हुआ करता था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में रेडियो की शुरुआत कब हुई थी? किसे भारत का रेडियो मैन कहा जाता है? आइए आज विश्व रेडियो दिवस पर नजर डालें रेडियो से संबंधित 10 महत्वपूर्ण सवालों और उसके उत्तर पर नजर डालें।

विश्व रेडियो दिवस पर जीके के 10 प्रश्न

सवाल: विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day) हर साल किस तारीख को मनाया जाता है?

जवाब: 13 फरवरी को (यूनेस्को द्वारा घोषित)।

सवाल: भारत में रेडियो प्रसारण की शुरुआत कब हुई थी?

जवाब: भारत में रेडियो प्रसारण की अनौपचारिक शुरुआत जून 1923 में 'रेडियो क्लब ऑफ बॉम्बे' द्वारा की गई थी।

सवाल: 'ऑल इंडिया रेडियो' का नाम बदलकर 'आकाशवाणी' कब रखा गया?

जवाब: साल 1957 में ऑल इंडिया रेडियो (AIR) का नाम बदलकर 'आकाशवाणी' कर दिया गया।

सवाल: रेडियो का आविष्कार किसने किया था?

जवाब: गुग्लिल्मो मार्कोनी (Guglielmo Marconi) ने 1895 में पहला रेडियो सिग्नल भेजा था।

सवाल: रेडियो में FM का पूरा नाम (Full Form) क्या है?

जवाब: Frequency Modulation (फ्रीक्वेंसी मॉड्यूलेशन)।

सवाल: रेडियो प्रसारण में AM का क्या अर्थ होता है?

जवाब: Amplitude Modulation (एम्प्लीट्यूड मॉड्यूलेशन)।

सवाल: भारत का सबसे बड़ा रेडियो नेटवर्क कौन सा है?

जवाब: आकाशवाणी (Prasar Bharati - All India Radio)।

सवाल: रेडियो तरंगों की गति कितनी होती है?

जवाब: रेडियो तरंगें प्रकाश की गति से चलती हैं, जो लगभग $3 \times 10^8$ मीटर प्रति सेकंड है।

सवाल: किसे कहा जाता है भारत का रेडियो मैन?

जवाब: जवाब प्रदेश के अमरोहा निवासी राम सिंह बौद्ध को “भारत का रेडियो मैन” कहा जाता है। वर्ष 2025 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा 1,257 रेडियो के विश्व के सबसे बड़े संग्रह के लिए इन्हें मान्यता प्रदान की गई।

सवाल: भारत में सामुदायिक रेडियो की स्थापना कब हुई थी?

जवाब: भारत में पहले सामुदायिक रेडियो स्टेशन का उद्घाटन 1 फरवरी 2004 को भारत रत्न श्री लाल कृष्ण आडवाणी द्वारा किया गया था।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article