World Radio Day 2026 Date, Theme In Hindi: कब मनाया जाता है विश्व रेडियो दिवस, जानें क्या है इस साल की थीम
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Feb 13, 2026, 09:46 AM IST
World Radio Day 2026 Date, Theme In Hindi (विश्व रेडिया दिवस कब मनाया जाता है): आज यानी 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जा (World Radio Day 2026 Theme) रहा है। इसका उद्देश्य दुनिया भर में युवाओं व आने वाली नई पीढ़ियों को रेडियो के महत्व व इतिहास से जागरूक करना है। ऐसे में यहां आप विश्व रेडियो दिवस थीम, विश्व रेडियो दिवस का महत्व और विश्व रेडियो दिवस का इतिहास जान सकते हैं।
World Radio Day 2026 Date, Theme In Hindi: विश्व रेडियो दिवस आज, जानें इस साल की थीम
World Radio Day 2026 Date, Theme In Hindi (विश्व रेडिया दिवस कब मनाया जाता है): आज विश्व रेडियो दिवस मनाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष 13 जनवरी को वर्ल्ड रेडियो दिवस मनाया (World Radio Day 2026 Date) जाता है। रेडियो को दुनिया के सबसे तेज संचार के माध्यमों में से एक माना (World Radio Day 2026 Theme) जाता है। कहा जाता है कि स्क्रीन युग के आगमन से बहुत पहले रेडियो ही वह भरोसेमंद आवाज थी, जो दूर-दराज के इलाकों, विविध भाषाओं और अनगिनत जिंदगियों को एक अदृश्य धागे में (World Radio Day 2026 Images) पिरोता था। यह लोगों को न केवल जोड़ता था बल्कि उन्हें एक साझा अनुभव का हिस्सा भी बनाता था। आज भी 14 व 15 अगस्त 1947 की ऐतिहासिक रात इतिहास के पन्नों में दर्ज है जब रेडियो की तरंगों पर भारत की स्वतंत्रता की घोषणा गूंज (World Radio Day 2026 History) उठी थी। बता दें भारत में पहले सामुदायिक रेडियो स्टेशन का उद्घाटन 1 फरवरी 2004 को भारत रत्न श्री लाल कृष्ण आडवाणी द्वारा किया गया था। विश्व रेडियो दिवस को भारतवर्ष में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में यहां आप विश्व रेडियो दिवस 2026 थीम, महत्व व इतिहास जान सकते हैं।
World Radio Day 2026 Date, Kab Manaya Jata Hai: कब मनाया जाता है विश्व रेडियो दिवस
विश्व रेडियो दिवस हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है। साल 2010 में स्पेन में रेडियो अकादमी ने विश्व रेडियो दिवस मनाने का प्रस्ताव पेश किया था। वहीं साल 2011 में यूनेस्को के सदस्यों ने इस पर मुहर लगाई और इसे स्वीकार किया। इसके बाद 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाने की घोषणा की गई। यही कारण है कि विश्वभर में 13 फरवरी विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य युवाओं को इसके महत्व व इतिहास से जागरूक करना है और आने वाली नई पीढ़ियों को इससे अवगत कराना है।

World Radio Day 2026 Date
World Radio Day 2026 Theme In Hindi: विश्व रेडियो दिवस 2026 थीम
विश्व रेडियो दिवस की थीम रेडियो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक उपकरण है, आवाज नहीं है, जो प्रसारण जगत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करता है।
World Radio Day 2026: किसे कहा जाता है भारत का रेडियो मैन
बता दें उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी राम सिंह बौद्ध को “भारत का रेडियो मैन” कहा जाता है। वह कुल 1257 रेडियो सेट का कलेक्शन कर चुके हैं। उनके अनोखे रेडियो संग्रहालय के कारण उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्स्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। वहीं भारत में पहले सामुदायिक रेडियो स्टेशन का उद्घाटन 1 फरवरी 2004 को भारत रत्न श्री लाल कृष्ण आडवाणी द्वारा किया गया था।
World Radio Day: यहां होगा ऑल इंडिया रेडियो का प्रोग्राम
पीआईपी के मुताबिक विश्व रेडियो दिवस 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक विशेष सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रायपुर स्थित All India Radio (एआईआर) केंद्र द्वारा UNESCO के सहयोग से किया जा रहा है। यह सम्मेलन 13 फरवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे Hotel Babylon Capital में आयोजित होगा। इस साल सम्मेलन का मुख्य विषय है रेडियो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है। कार्यक्रम में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि नई तकनीक, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रेडियो के क्षेत्र में किस तरह मददगार बन सकती है।
यहां विशेषज्ञ यह समझाने की कोशिश करेंगे कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से समाचार, कार्यक्रम और अन्य सामग्री तैयार करना अधिक आसान और प्रभावी कैसे हो सकता है। साथ ही रेडियो सुनने वालों की पसंद को समझकर उनके अनुसार कार्यक्रम तैयार करने में भी एआई की बड़ी भूमिका हो सकती है।
