एजुकेशन

UPSC GK Quiz Question: क्या होता है 'सिज़िगी' और 'डायमंड रिंग'? सूर्य ग्रहण के इन 10 कठिन सवालों के जवाब क्या आप जानते हैं

UPSC GK Quiz Question: यूपीएससी हो या एसएससी या फिर किसी यूनिवर्सिटी का एंट्रेंस एग्जाम, जीके सबसे महत्वपूर्ण विषय में से एक है। जिस पर आपकी पकड़ होना जरूरी है, क्योंकि यह विषय आपके स्कोरकार्ड पर एक निर्णायक भूमिका निभाता है। भारत में सोने के भाव में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से इंटरनेट पर सूर्य ग्रहण ट्रेंड में चल रहा है, तो आइए आज सूर्य ग्रहण से संबंधित जीके प्रश्नों पर नजर डालें।

UPSC GK Quiz Question

सूर्य ग्रहण पर जीके के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर (Photo- Canva)

UPSC GK Quiz Question: प्रतियोगी परीक्षाओं के वर्तमान दौर में करेंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज (GK) केवल सब्जेक्ट नहीं रह गया है, बल्कि सफलता की कुंजी बन चुका है। चाहे UPSC की कठिन परीक्षा हो, SSC के विभिन्न स्तर हों, या किसी विश्वविद्यालय का एंट्रेंस एग्जाम और इंटरव्यू हो, आपका पूरा स्कोरकार्ड और रैंकिंग इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी सामान्य ज्ञान (General Knowledge) पर पकड़ कितनी मजबूत है।

अक्सर छात्र अपने मेन सब्जेक्ट में तो अच्छा प्रदर्शन करते है, लेकिन जीके में वह मार खा जाते हैं, जिसका प्रभाव उनके स्कोरकार्ड पर साफ देखने को मिलता है। यदि आप भी किसी ऐसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जहां जीके एक निर्णायक भूमिका निभाता है, तो यह स्पेशल जीके सेक्शन आपके लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। यहां आपके साथ जनरल नॉलेज के कुछ ऐसे चुनिंदा सवाल और उनके जवाब शेयर किए जाएंगे, जो न केवल परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि आपकी इंटेलेक्चुअल एबिलिटी को भी और बढ़ा देंगे। बता दें कि ज्ञान केवल परीक्षा पास करने का एक साधन नहीं है, बल्कि यह आपके व्यक्तित्व के विकास के लिए भी उतना ही अनिवार्य है। पिछले कुछ दिनों से सूर्य ग्रहण लगातार ट्रेंड में देखने को मिल रहा है। सूर्य ग्रहण कब है, यह भारत में दिखेगा या नहीं, जैसे विभिन्न प्रश्न पूछे जा रहे हैं। तो आइए आज हम सूर्य ग्रहण पर प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों पर चर्चा करें।

सूर्य ग्रहण पर प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाने वाले जीके प्रश्न

प्रश्न: सूर्य ग्रहण की खगोलीय स्थिति क्या होती है?

उत्तर: जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, तब सूर्य ग्रहण होता है।

प्रश्न: पूर्ण सूर्य ग्रहण की अधिकतम संभव अवधि कितनी हो सकती है?

उत्तर: पूर्ण सूर्य ग्रहण की अधिकतम अवधि लगभग 7 मिनट 30 सेकंड तक हो सकती है।

प्रश्न: 'डायमंड रिंग' का दृश्य किस प्रकार के ग्रहण में दिखाई देता है?

उत्तर: डायमंड रिंग का दृश्य केवल पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान दिखाई देता है।

प्रश्न: सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य का कौन सा हिस्सा नग्न आंखों से देखा जा सकता है?

उत्तर: सूर्य का बाहरी वातावरण, जिसे 'कोरोना' (Corona) या किरीट कहते हैं, उसे नग्न आंखों से देखा जा सकता है।

प्रश्न: एक कैलेंडर वर्ष में अधिकतम कितने सूर्य ग्रहण लग सकते हैं?

उत्तर: एक वर्ष में अधिकतम पांच सूर्य ग्रहण लग सकते हैं।

प्रश्न: चंद्रमा की छाया का वह सबसे काला हिस्सा क्या कहलाता है जहां से पूर्ण ग्रहण दिखता है?

उत्तर: चंद्रमा की छाया का वह सबसे काला हिस्सा 'अम्ब्रा' (Umbra) होता है, जहां पूर्ण ग्रहण दिखता है।

प्रश्न: चंद्रमा की छाया का वह हल्का बाहरी हिस्सा क्या कहलाता है जिस से आंशिक ग्रहण दिखता है?

उत्तर: चंद्रमा की छाया के हल्का बाहरी हिस्से को पेनम्ब्रा' (Penumbra) कहा जाता है।

प्रश्न: 'रिंग ऑफ फायर' की घटना किस ग्रहण की विशेषता है?

उत्तर: यह वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) के दौरान दिखाई देती है।

प्रश्न: हाइब्रिड सूर्य ग्रहण किसे कहते हैं?

उत्तर: हाईब्रिड सूर्य ग्रहण तब होता है जब एक ही ग्रहण कुछ स्थानों पर पूर्ण और कुछ स्थानों पर वलयाकार (Annular) दिखाई देता है।

प्रश्न: सूर्य ग्रहण की स्थिति में जब तीनों पिंड एक सीधी रेखा में होते हैं, तो उसे क्या कहते हैं?

उत्तर: इस खगोलीय स्थिति को 'सिज़िगी' (Syzygy) कहा जाता है।

प्रश्न: प्राचीन भारत के किस महान वैज्ञानिक ने सबसे पहले ग्रहण के वैज्ञानिक कारणों की व्याख्या की थी?

उत्तर: प्राचीन भारत में प्रसिद्ध 'खगोलशास्त्री आर्यभट्ट' ने सबसे पहले ग्रहण के वैज्ञानिक कारणों की व्याख्या की थी

प्रश्न: सूर्य ग्रहण देखने के लिए किस प्रकार के चश्मे सबसे सुरक्षित माने जाते हैं?

उत्तर: सूर्य ग्रहण को 'आईएसओ' (ISO 12312-2) प्रमाणित सोलर फिल्टर वाले चश्मे से देखा जाता है।

सूर्य ग्रहण से संबंधित कई प्रश्न यूपीएससी, एसएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं, जिसका जवाब सभी उम्मीदवारों को मालूम होना चाहिए। ताकि वह परीक्षा में अच्छा स्कोर कर सकें।

varsha kushwaha
varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article