UPSC IAS Free Coaching: फ्री में कर सकेंगे यूपीएससी, आईएएस परीक्षा की तैयारी? देखें किन्हें मिलेगा मौका

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 10:43 AM IST

UPSC IAS Free Coaching: क्या फ्री में हो सकती है यूपीएससी, आईएएस परीक्षा की तैयारी? बता दें, कुछ चुनिंदा स्टूडेंट्स के लिए ऐसी ही पहल की गई है, जिसमें छात्रों को फ्री में यूपीएससी के साथ साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कराई जाएगी।

UPSC IAS Free Coaching: आज के समय में ज्यादातर छात्र प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं, और इसमें में ज्यादातर यूपीएससी एग्जाम को क्रैक करने की इच्छा रखते हैं, लेकिन कई बार छात्र महंगी फीस होने की वजह से तैयारी शुरू नहीं करते या फिर बीच में छोड़ देते हैं। यदि आप भी फीस को लेकर चिंतित हैं, तो यहां जानिये कैसे फ्री में यूपीएससी, आईएएस परीक्षा की तैयारी की जा सकती है।

government exam free coaching

सरकारी परीक्षा फ्री कोचिंग

लाइव हिंदुस्तान के अनुसार, बिहार राज्य के पटना विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में बीसी यानी पिछड़ा वर्ग एवं ओबीसी यानी अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए यह सुविधा जल्द ही शुरू की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य केवल यूपीएससी आईएएस परीक्षा की फ्री में तैयारी करना नहीं है, बल्कि इस सुविधा से विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

End of Feed