UPSC Prelims Answer Key 2026 OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने UPSC Prelims Answer Key 2026 जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा दी है, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 मई, 2026 को आयोजित की गई थी। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप (बहुविकल्पीय प्रश्न) के दो पेपर थे और इसमें सेक्शन II के सब-सेक्शन (A) में बताए गए विषयों के लिए अधिकतम 400 अंक निर्धारित थे।
आयोग, परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को परीक्षा के पेपर में पूछे गए प्रश्नों और सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के प्रश्न पत्र (ऑब्जेक्टिव टाइप) की आंसर की पर आयोग के समक्ष अपनी आपत्तियां उठाने का माैका देगा। इसके लिए 5 दिनों (पांच दिनों) का समय दिया जाएगा, यानी परीक्षा की तारीख के तीसरे दिन से लेकर 7वें दिन शाम 6:00 बजे तक।
UPSC Prelims Answer Key 2026 Step to Check
- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- What’s New के नीचे देखें
- Provisional Answer Key: Civil Services (Preliminary) Examination, 2026 पर क्लिक करें
- जनरल स्टडी पेपर 1 के लिए इस लिंक पर क्लिक करें General Studies Paper - I (98.24 KB)
- जनरल स्टडी पेपर 2 के लिए इस लिंक पर क्लिक करें General Studies Paper - II (84.5 KB)

upsc
इस परीक्षा अभियान के माध्यम से संगठन में 933 पदों को भरा जाएगा।
UPSC CSE Prelims 2026 Answer Key: आपत्ति करने का क्या है तरीका?
जो उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की में दिए गए किसी भी आंसर से संतुष्ट नहीं हैं, वे ऑनलाइन रिप्रेजेंटेशन पोर्टल के माध्यम से अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियां दर्ज कराते समय, उम्मीदवारों को अपने दावों के समर्थन में सहायक दस्तावेज और स्पष्टीकरण भी अपलोड करने होंगे। UPSC द्वारा नियुक्त विषय विशेषज्ञ, फाइनल आंसर की तैयार करने से पहले सभी आपत्तियों की समीक्षा करेंगे। अगर आपके द्वारा उठाई गई आपत्तियां वैध सबूतों के साथ हुई और सही हुईं, तो आयोग प्रोविजनल आंसर की में बदलाव करेगा और फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
