एजुकेशन

UPSC CSE Prelims 2026: दो पालियों में संपन्न हुई यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा, जानें कब आएगी आंसर की

UPSC CSE Prelims 2026: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा दो शिफ्ट में सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब प्रोविजनल आंसर की का इंतजार कर रहे हैं जो जल्द जारी की जाएगी।

Image

UPSC CSE Prelims 2026 (Photo- AI)

UPSC CSE Prelims 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा और भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 आज यानी 24 मई 2026 को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में दो शिफ्ट में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। देश की इस सबसे कठिन परीक्षा में देश के लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही छात्रों को प्रोविजनल आंसर का इंतजार शुरू हो गया है। क्योंकि इसके आधार पर वह परीक्षा में प्राप्त अंकों की संभावित गणना कर पाएंगे। आंसर की जारी होने की डेट के बारे में जानने से पहले आइए एनालाइज करते हैं इस बार परीक्षा का कठिनाई स्तर कितना था

दो शिफ्ट में आयोजित की गई परीक्षा

UPSC प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन हमेशा की तरह एक ही दिन में दो अलग-अलग पालियों यानी शिफ्ट में किया जाता आया है। ठीक उसी तरह आज भी परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे एक पाली में हुई, जिसमें पेपर 1 जनरल स्टडीज का आयोजन किया गया था। दूसरी शिफ्ट यानी 2.30 बजे से 4.30 बजे सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट यानी CSAT पेपर 2 का आयोजन किया गया। दोनों ही परीक्षा कड़ी निगरानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। आइए अब इनके कठिनाई स्तर बारे में जानते हैं।

पेपर 1 (GS) का एनालिसिस: डिफिकल्टी लेवल मीडियम

पहली शिफ्ट में आयोजित हुए पेपर 1 के बाद उम्मीदवारों से मिले शुरुआती फीडबैक और एक्सपर्ट्स की राय के मुताबिक, सामान्य अध्ययन (GS) का पेपर 'मध्यम से कठिन' स्तर का था। इस बार प्रश्न पत्र का झुकाव इतिहास विषय की तरफ अधिक देखने को मिला। इसमें पॉलिटी विषय के प्रश्न सरल से मध्यम स्तर के थे और भारतीय इतिहास के सवाल काफी घुमावदार और कठिन थे। जबकि करेंट अफेयर्स इकोनॉमी और भूगोल सवाल भी मध्यम से कठिन स्तर के थे।

पेपर 2 (CSAT) का विश्लेषण: लंबे पैराग्राफ ने लिया समय

दोपहर की शिफ्ट में हुए सीसैट (CSAT) के पेपर का स्तर भी मध्यम कठिनाई वाला रहा। अभ्यर्थियों के अनुसार, इसमें कॉम्प्रिहेंशन के गद्यांश काफी लंबे थे, जिन्हें समझने के लिए छात्रों को दो से तीन बार पढ़ना पड़ा, जिससे समय अधिक लगा। आपको बता दें कि सीसैट का पेपर केवल क्वालिफाइंग होता है, जिसमें पास होने के लिए न्यूनतम 33% अंक लाना अनिवार्य है।

परीक्षा की मार्किंग स्कीम

यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के दोनों पेपर्स में बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाते हैं। पेपर 1 में 100 प्रश्न होते हैं, जबकि पेपर 2 में 80 प्रश्न होते हैं। पेपर 1 और 2 दोनों में में प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाते हैं। पेपर 1 में पूछे गया हर सवाल 2 अंक का है और पेपर 2 में प्रत्येक सवाल 2.5 अंक का होता है।

कब आएगी UPSC CSE 2026 Provisional Answer Key?

यूपीएससी ने इस साल अपने परीक्षा नियमों में एक ऐतिहासिक बदलाव किया है। इसके बदलाव के अनुसार, पहले प्रोविजनल आंसर की परीक्षा के 3 से 4 दिन बाद जारी की जाती थी, लेकिन अब परीक्षा के संपन्न होने के बाद आंसर की जारी कर दी जाएगी। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे और उसके बाद ऑब्जेक्शन विंडो खुलेगी, जिसके माध्यम आप आपत्ति दर्ज कर पाएंगे।

कैसे डाउनलोड करें UPSC CSE 2026 Answer Key?

स्टेप 1 - सबसे पहले संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिख रहे 'What's New' सेक्शन पर नजर डालें।

स्टेप 3 - वहां "UPSC CSE Prelims Answer Key 2026" के पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - अब उत्तर कुंजी आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसे डाउनलोड कर आप अपने सेट (Set A, B, C, D) के अनुसार प्रश्नों का मिलान कर सकते हैं।

आपत्ति दर्ज कराने के लिए 31 मई तक का समय

प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद यदि कोई उम्मीदवार इससे संतुष्ट नहीं है तो वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकता है। आयोग ने उम्मीदवारों का आपत्ति दर्ज करने के लिए करीब 6 दिन का समय दिया है। बता दें कि उम्मीदवार 31 मई 2026 तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article