UPSC CSE Notification 2026: सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन हुआ स्थगित, देखें आधिकारिक नोटिस

UPSC CSE Notification 2026 Postponed: सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन स्थगित कर दिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने प्रशासनिक कारणों से 'सिविल सेवा परीक्षा' (CSE) के साथ 'भारतीय वन सेवा' (IFoS) परीक्षा 2026 का भी नोटिफिकेशन स्थगित किया है।

UPSC CSE Notification 2026 Postponed: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने प्रशासनिक कारणों से सिविल सेवा परीक्षा 2026 और 'भारतीय वन सेवा' (IFoS) परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन स्थगित कर दिया है। गौरतलब है कि UPSC CSE देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा है, लाखों उम्मीदवार इन दोनों परीक्षा के लिए जारी होने वाले नोटिफिकेशन का इंतजार करते हैं। इन उम्मीदवारों को कुछ और दिन इंतजार करने की जरूरत है।

UPSC CSE and IFS Exam Notification 2026 Postponed

यूपीएससी ने अपने आधिकारिक साइट पर एक नोटिस जारी कर इस अपडेट के बारे में बताया है।

End of Feed