UPSC CSE 2022 final result reserve list: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की रिजर्व लिस्ट जारी कर दी है। यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर रिजर्व लिस्ट चेक कर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई 2022 मुख्य परिणाम 5 मई 2023 को घोषित किया गया था। 1,022 रिक्तियों के लिए आईएएस, आईएफएस, आईपीएस और कुछ अन्य केंद्रीय सेवाओं, समूह ‘ए’ और समूह ‘बी’ में नियुक्ति के लिए कुल 933 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए गए थे।
UPSC CSE 2022 final result reserve list
अब रिजर्व लिस्ट में आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा, 2022 के आधार पर शेष पदों को भरने के लिए 89 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इनमें 65 सामान्य, 7 ईडब्ल्यूएस, 15 ओबीसी, 1 एससी और 1 एसटी शामिल हैं। आयोग ने संबंधित श्रेणियों के तहत अंतिम अनुशंसित उम्मीदवार के नीचे योग्यता के क्रम में एक समेकित आरक्षित सूची भी बनाए रखी है। यूपीएससी सीएसई मेन्स 2022 रिजर्व लिस्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके चेक कर सकते हैं।
How to check UPSC Reserve List
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूपीएससी सीएसई 2022 रिजर्व सूची पर क्लिक करें।
- यहां पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- यूपीएससी सीएसई 2022 रिजर्व लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
बता दें कि आयोग ने 15 सितंबर से 24 सितंबर, 2023 तक यूपीएससी सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 आयोजित की थी। यूपीएससी सीएसई परीक्षा प्रति दिन दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित की गई थी. दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है।
