UPSC CDS 2 Result 2026 Declared: जारी हुआ यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UPSC CDS 2 Result 2026 Declared: संघ लोक सेवा आयोग ने सीडीएस 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

UPSC CDS 2 Result 2026 Declared: यूपीएससी सीडीएस 2 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग ने सीडीएस 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 8,956 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है और वे अब रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (SSB) की ओर से आयोजित इंटरव्यू में शामिल होने के लिए योग्य हैं। यहां फल उम्मीदवारों को भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की विभिन्न अकादमियों में प्रवेश के लिए आगे की चयन प्रक्रिया में भाग लेना होगा।

UPSC CDS 2 Result 2026 Released

UPSC CDS 2 Result 2026 Released: ऐसे चेक करें यूपीएससी सीडीए 2 परीक्षा का रिजल्ट

बता दें UPSC ने जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि सभी सफल उम्मीदवारों का चयन फिलहाल अनंतिम है। इसका मतलब है कि उम्मीदवारों को अपनी पात्रता साबित करने के लिए जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। इनमें जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता और NCC 'C' प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) से जुड़े मूल दस्तावेज शामिल हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

End of Feed