यूपी के प्रणव भास्कर तिवारी को ₹83 लाख की स्कॉलरशिप, University College London से करेंगे पढ़ाई

लखनऊ के प्रणव भास्कर तिवारी ने अपनी मेहनत और लगातार प्रयासों से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रणव का चयन करीब 83 लाख रुपये की Chevening–Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Uttar Pradesh Rajya Sarkar Scholarship के लिए हुआ है।

लखनऊ के प्रणव भास्कर तिवारी ने अपनी मेहनत और लगातार प्रयासों से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रणव का चयन करीब 83 लाख रुपये की Chevening–Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Uttar Pradesh Rajya Sarkar Scholarship के लिए हुआ है। प्रतिष्ठित Chevening Scholarship के लिए प्रणव को पहले तीन प्रयासों में सफलता नहीं मिली। यह स्कॉलरशिप उत्तर प्रदेश सरकार और ब्रिटेन सरकार की साझेदारी से शुरू हुई है और इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। प्रणव इस अवसर के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हैं।

लखनऊ के प्रणव को UK के लिए मिली स्कॉलरशिप

लखनऊ के प्रणव को UK के लिए मिली स्कॉलरशिप

University College London से करेंगे पढ़ाई

इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप के तहत वह लंदन स्थित University College London (UCL) में डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पॉलिसी में मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (MPA) की पढ़ाई करेंगे। यह उपलब्धि सिर्फ एक स्कॉलरशिप हासिल करने की कहानी नहीं है, बल्कि छोटे कदमों से शुरू होकर वैश्विक मंच तक पहुंचने और असफलताओं के बावजूद लगातार प्रयास करते रहने की मिसाल भी है।

End of Feed