टीचर मां की बेटी बनेगी डिप्टी कलेक्टर, UP PCS में 2nd रैंक लाकर गाड़ा झंड़ा

UPPSC topper Ananya Trivedi Success Story: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2024 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में दूसरी रैंक प्राप्त कर रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी ने सफलता हासिल की है। आइए आपको आज उनकी सक्सेस स्टोरी सुनाएं। कैसे उन्होंने बिना कोचिंग और सेल्फ स्टडी का सहारा लेकर सफलता हासिल की है।

UPPSC topper Ananya Trivedi Success Story: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू पास करने में सफलता हासिल करने वाले 932 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है और टॉप 10 की लिस्ट में 6 लड़कियों का नाम है। पहली रैंक नेहा पंचाल ने हासिल की है तो वहीं दूसरी रैंक पर रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी ने परचम लहराया है। अन्नया ने न केवल अपने माता-पिता और रिश्तेदारों का नाम रोशन किया है, बल्कि उन्होंने पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। आइए आज आपको दूसरी रैंक प्राप्त करने वाली अनन्या त्रिवेदी के परीक्षा पास करने वाले सक्सेज मंत्रा के बारे में बताएं। अगर आप भी UPPSC पीसीएस की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उनकी तैयारी के पैटर्न और सलाह से परीक्षा पास करने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

UPPSC 2nd Topper

टीचर मां की बेटी बनेगी डिप्टी कलेक्टर, UP PCS में 2nd रैंक लाकर गाड़ा झंड़ा

कौन है अनन्या त्रिवेदी?

UPPSC PCS पास करने वाली अनन्या त्रिवेदी रायबरेली के आनंद नगर की निवासी है। उनके पिता का नाम सुशील कुमार त्रिवेदी है और वह एक जनरल स्टोर चलाते हैं। जबकि उनकी मां रेखा रानी बेसिक शिक्षा विभाग में सरकारी टीचर है। अनन्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रायबरेली से पूरी की है। उसके बाद उन्होंने 2019 में काशी हिंदी विश्वविद्यालय (BHU) से समाजशास्त्र (Sociology) में ग्रेजुएशन की। उसके बाद उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इतना ही नहीं अन्नया ने नेट की तैयारी कर नेट की परीक्षा पास की।

End of Feed