UPPSC RO ARO Result 2025: यूपीपीएससी आरओ एआरओ प्रीलिम्स रिजल्ट हुए जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका

UPPSC RO ARO Result 2025 OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आरओ, एआरओ प्रीलिम्स के रिजल्ट आउट कर दिए हैं। आप पीडीएफ फॉर्म में इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जानें रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका...

UPPSC RO ARO Result 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने RO/ARO प्रारंभिक परीक्षा 2025 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। आप इसे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic पर अपना UP RO ARO चेक कर सकते हैं। पीडीएफ फॉर्म में आपको अपना रिजल्ट दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर देख सकते हैं। इस पीडीएफ में चुने हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।

UPPSC RO ARO Result 2025

UPPSC RO ARO Result 2025 (Social Media)

कब हुई थी परीक्षा?

UPPSC RO ARO प्रीलिम्स एग्जाम 27 जुलाई को एक शिफ्ट में आयोजित किया गया था। साथ ही प्रोवेजनल आंसर की 30 जुलाई को जारी की गई थी। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार प्रीलिम्स एग्जाम के आधार पर समीक्षा अधिकारी के कुल 338 पदों के लिए 6093, सहायक समीक्षा अधिकारी के कुल 79 पदों के लिए 1386 व सहायक समीक्षा अधिकारी के कुल 2 पदों के लिए 30 केंडिडेट्स को आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया है।

End of Feed