UPPSC RO ARO Paper Leak 2024: यूपीपीएससी RO व ARO परीक्षा परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) व सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) प्रीलिम्स परीक्षा की एसटीएफ से जांच के लिए शासन को सिफारिश भेजी है। इस परीक्षा की जांच के लिए यूपीपीएससी ने एक आंतरिक समिति का भी गठन किया है, जो समिति जांच कर अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंपेगी। बता दें कि यूपीपीएससी RO व ARO परीक्षा के दौरान रविवार को पेपर आउट होने समेत कई आरोप लगे थे।
UPPSC RO ARO Paper Leak
क्वेश्चन पेपर की सील टूटने का आरोप
यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी को राज्य के 58 जनपदों में किया गया। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक हुई। इस दौरान पेपर आउट होने और क्वेश्चन पेपर की सील टूटने के आरोप लगे थे।अभ्यर्थियों ने दावा किया कि परीक्षा होने से पहले ही पेपर लीक हो गया था। वहीं, आयोग ने आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि परीक्षा सुचारू रूप से और ईमानदारी से हुई थी। हालांकि, अब आयोग ने जांच कराने का फैसला लिया है।
अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि उत्तरप्रदेश में समीक्षा अधिकारी का पेपर भी लीक हो गया। यह अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ भाजपा सरकार की साज़िश ही लगती है क्योंकि ये सरकार बेरोज़गारों नौकरी ही नहीं देना चाहती है। बता दें कि यूपीपीएससी RO व ARO परीक्षा परीक्षा उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल परीक्षा के लिए 10 लाख 69 हजार 725 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
411 पदों पर होनी है भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के कुल 411 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 44900 रुपए से 142400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
