UPPSC RO ARO Final Result 2023 Declared: जारी हुआ यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

UPPSC RO ARO Final Result 2023 Declared: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी 2023(एआरओ) के फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

UPPSC RO ARO Final Result 2023 Declared: यूपीपीएससी आरओ एआरओ भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी 2023(एआरओ) के फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां पर फाइनल लिस्ट उपलब्ध करवा दी गई है। इस परीक्षा के लिए 1076004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि पेपरलीक के कारण आयोग को इसे दोबारा कराना पड़ा था।

UPPSC RO ARO Final Result 2023 Declared

UPPSC RO ARO Final Result 2023 Declared: यहां देखें यूपीपीएससी आरओ एआरओ फाइनल परीक्षा का रिजल्ट

बता दें यूपीपीएसी आरओ एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी 2024 को निर्धारित थी। हालांकि परीक्षा के दिन पेपरलीक होने के चलते हड़कंप मच गया था। गाजीपुर में कुछ अभ्यर्थियों ने एक केंद्र के बाहर जमा होकर पेपर लीक होने पर विरोध भी किया था। इसके बाद आयोग ने अगले दिन यानी 12 फरवरी को एसटीएफ से जांच की सिफारिश की थी।

End of Feed