UPPSC RO ARO Exam 2023, UPPSC RO ARO Prelims Exam 2023 Date: सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने हाल ही में समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा की तारीख जारी की है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस एग्जाम के लिए अप्लाई किया था, वह यहां यूपीपीएससी RO व ARO एग्जाम डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।
UPPSC RO ARO Exam 2023
UPPSC RO ARO Exam 2023 Date: फरवरी में होगी प्रीलिम्स परीक्षा
यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के कुल 411 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा और मेन्स परीक्षा के आधार पर होगा। जारी सूचना के अनुसार, यूपीपीएससी RO व ARO प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी 2024 (रविवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड फरवरी के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है।
UPPSC RO ARO Exam Pattern 2023: ऐसे होगी प्रीलिम्स परीक्षा
यूपी RO व ARO प्रीलिम्स परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहले पेपर में जनरल स्टडीज से 140 अंको के 140 सवाल और दूसरे पेपर में जनरल हिंदी से 60 अंको के 60 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। आयोग द्वारा मेन्स एग्जाम डेट तय समय पर जारी कर दी जाएगी।
How to Download UPPSC RO ARO Admit Card 2023
- यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर RO व ARO प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC RO ARO Exam 2023: कितनी मिलेगी सैलरी
यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 44900 रुपए से 142400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
