UPPSC RO ARO Admit Card 2024: यूपीपीएससी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड कब आएगा, जानें कैसे होगी परीक्षा

UPPSC RO ARO Admit Card 2024 Kab Aayega Date: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किया जाएगा।

UPPSC RO ARO Admit Card 2024 Kab Aayega Date: यूपीपीएससी आरओ एआरओ एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपीपीएससी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UPPSC RO ARO Admit Card 2024

UPPSC RO ARO Admit Card 2024

UPPSC RO ARO Exam 2024 Date: ऐसे होगी परीक्षा

यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में जनरल स्टडीज से 140 अंको के 140 सवाल और जनरल हिंदी से 60 अंको के 60 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। गलत जवाब पर 1/3 अंकों की निगेटिव मार्कि भी होगी।

End of Feed