UPPSC PCS Mains Exam 2025: घोषित हुई यूपीपीएससी मेन्स एग्जाम डेट, जानें किस तारीख से होगी परीक्षा

UPPSC PCS Mains Exam 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (मुख्य) की तारीख घोषित कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं।

UPPSC PCS Mains Exam 2025: यूपीपीएससी पीसीएस एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (मुख्य) की तारीख घोषित कर दी है। नोटिस के अनुसार, यूपीएससी पीसीएस मेन्स परीक्षा का आयोजन 29 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा प्रयागराज और लखनऊ में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे होगी।

UPPSC PCS Mains Exam 2025

UPPSC PCS Mains Exam 2025

UPPSC PCS Mains Exam 2025 Date: किस पाली में होगी कौन सी परीक्षा

आयोग के सचिव अशोक कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 29 जून रविवार को पहली पाली में समान्य हिंदी और दूसरी पाली में निबंध की परीक्षा होगी। वहीं, 30 जून को पहली पाली में समान्य अध्ययन प्रथम पेपर और दूसरी पाली में समान्य अध्ययन द्वितीय पेपर होगा। जबकि, 1 जुलाई को पहली पाली में सामान्य अध्ययन तृतीय पेपर और दूसरी पाली में समान्य अध्ययन चतुर्थ पेपर होगा। वहीं, अंतिम दिन 2 जुलाई को पहली पाली में सामान्य अध्ययन पंचम पेपर और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन षष्ठम पेपर होगा। हालांकि, परीक्षा के शेड्यूल में अपरिहार्य परिस्थिति में बदलाव भी किया जा सकता है।

End of Feed