UPMSP UP Board Result 2026 kab aayega: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। 18 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया है। प्रदेशभर में 1,53,530 लाख शिक्षक कॉपियों की जांच कर रहे हैं। इस वर्ष यूपी बोर्ड (UPMSP) की 2026 की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा में कुल 53,37,778 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें 10वीं के 27,61,696 और 12वीं के 25,76,082 छात्र प्रदेश के 8000 से अधिक केंद्रों पर परीक्षा में शामिल हुए। प्रदेशभर में अब तक 77,222 परीक्षकों ने 21,43,322 कॉपियों का मूल्यांकन कर लिया है। बोर्ड ने 1 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जिससे समय पर परिणाम जारी होने की उम्मीद है।
UPMSP UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026
UPMSP Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट कब जारी होगा
बता दें कि 2उत्तर प्रदेश के कुल 6294 माध्यमिक विद्यालयों ने शैक्षिक सत्र 2025-26 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के हाईस्कूल के विषयों के आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक तथा इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अब तक अपलोड नहीं किए गए हैं। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने इन सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि सभी छात्र-छात्राओं के हाईस्कूल के विषयों के आंतरिक मूल्यांकन तथा इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक वेबसाइट upmsp.edu.in पर 25 मार्च तक प्रत्येक दशा में अपलोड करना सुनिश्चित करें।
UP Board Result: अप्रैल के अंतिम सप्ताह में यूपी बोर्ड रिजल्ट
यूपी बोर्ड ने 1 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जिससे समय पर परिणाम जारी होने की उम्मीद है। पिछले वर्ष यूपी बोर्ड (UPMSP) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल 2025 को जारी किया गया। परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर उपलब्ध कराए गए, जहां छात्र अपना रोल नंबर डालकर 10वीं और 12वीं के नतीजे चेक कर सकें। इस बार भी संभवत: अप्रैल के अंतिम सप्ताह में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट जारी किए जाने की उम्मीद है।
UPMSP: यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें
यूपी बोर्ड (UP Board) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर चेक किया जा सकता है। छात्र अपने रोल नंबर और जिले का नाम दर्ज करके परिणाम देख सकते हैं।
- वेबसाइट पर जाएं: upmsp.edu.in या upresults.nic.in खोलें।
- लिंक चुनें: 'High School (Class X) Result' या 'Intermediate (Class XII) Result' लिंक पर क्लिक करें।
- विवरण भरें: अपना रोल नंबर (और मांगी गई अन्य जानकारी) दर्ज करें।
- सबमिट करें: 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
- रिजल्ट देखें: आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें या प्रिंट लें।
UP Board Result 2026 Via SMS: एसएमएस से यूपी बोर्ड रिजल्ट
SMS द्वारा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए अपने मोबाइल पर SMS के जरिए भी परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए 'UP10 <रोल नंबर>' या 'UP12 <रोल नंबर>' लिखकर 56263 पर भेजें।
