UP Board Calendar: समर वेकेशन के बीच UPMSP ने जारी किया वार्षिक कैलेंडर, जानें 2024 में कब होंगे यूपी बोर्ड एग्जाम

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 20, 2023, 08:31 AM IST

UP Board Academic Calendar 2023-24: उत्तर प्रदेश के स्कूलों में आज से समर वेकेशन (UP Summer Vacation 2023) शुरू हो गई हैं। स्कूली बच्चे गर्मियों की छुट्टी को लेकर उत्साहित हैं। इसी बीच यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने सत्र 2023-24 के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है।

UP Board Academic Calendar 2023-24: उत्तर प्रदेश के स्कूलों में आज से समर वेकेशन (UP Summer Vacation 2023) शुरू हो गई हैं। सरकारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश के स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। स्कूली बच्चे गर्मियों की छुट्टी को लेकर उत्साहित हैं। इसी बीच यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने सत्र 2023-24 के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में यूपी बोर्ड एग्जाम 2024 (UP Board Exams 2024) कब होंगे, इसकी जानकारी भी दे दी गई है।

UP Board Calendar 2024, UP Summer Vacation, UP Board exam dates 2024

UP Board Calendar 2024

UP Board 10th Exams 2024, UP Board 12th Exams 2024 Dates

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कैलेंडर में पूरे साल का प्लान शेयर किया गया है। कैलेंडर के अनुसार, यूपी बोर्ड के प्रैक्टिकल एग्जाम 21 जनवरी से 5 फरवरी तक होंगे जबकि फाइनल बोर्ड एग्जाम्स फरवरी 2024 में होंगे। साल 2024 में लोकसभा चुनाव भी हैं, ऐसे में आम चुनावों से पहले बोर्ड एग्जाम करा दिए जाएंगे।

कब होंगे अर्धवार्षिक और प्रीबोर्ड एग्जाम

10वीं-12वीं के लिए हाफ ईयरली (अर्धवार्षिक) एग्जाम के प्रैक्टिकल सितंबर 2023 के आखिरी हफ्ते में होंगे जबकि हाफ लिखित परीक्षाएं अक्टूबर से दूसरे या तीसरे हफ्ते में होंगी। अर्धवार्षिक के नंबर यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर नवंबर के पहले हफ्ते तक जारी होंगे। 12वीं क्लास के प्री बोर्ड एग्जाम जनवरी 2024 के दूसरे हफ्ते में होंगे। इसी तरह 9वीं और 11वीं के फाइनल एग्जाम भी जनवरी के तीसरे हफ्ते में ही होंगे।

End of Feed