UPMSP UP Board 10th 12th Private Exam Form 2027: अगर आप भी यूपी बोर्ड से कक्षा 10वीं 12वीं प्राइवेट परीक्षा देने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की (UP Board 10th Private Exam 2027) खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट प्राइवेट एग्जाम का पूरा शेड्यूल जारी कर (UP Board 12th Private Exam) दिया है। यहां आवेदन फॉर्म भरने व फीस जमा करने की आखिरी तारीख 5 अगस्त 2026 है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित की गई है।
UPMSP UP Board 10th 12th Private Exam Form 2027: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं प्राइवेट एग्जाम फॉर्म
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 21 से 31 अगस्त के बीच परीक्षार्थियों की डिटेल्स का सत्यापन किया जाएगा। वहीं फॉर्म में करेक्शन के लिए 1 से 10 सितंबर 2026 तक का समय दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को फोटो सूची व फंड लेटर जमा करने का काम 30 सितंबर 2026 तक पूरा करना होगा।
UP Board 10th 12th Private Exam 2027 Form: कैसे भरें प्राइवेट बोर्ड परीक्षा के लिए फॉर्म
- सबसे पहले UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPMSP Class 10, 12 Private Exam Form 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
- यहां से फॉर्म डाउनलोड करें।
- फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी को भरें।
- इसके बाद मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को फॉर्म के साथ संलग्न करें।
- अब फॉर्म को जमा करें।
- फॉरवर्डिंग केंद्र के प्रधानाचार्य के पास नकद में परीक्षा शुल्क जमा करें।
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं प्राइवेट एग्जाम फीस
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं प्राइवेट एग्जाम की फीस को लेकर बोर्ड ने जानकारी साझा की है। यहां 10वीं के प्राइवेट छात्रों को 706.50 रुपये फीस देनी होगी, जिसमें से 706 रुपये ट्रेजरी में जमा किए जाएंगे। वहीं क्रेडिट सिस्टम के तहत आवेदन करने वाले छात्रों को 306.50 रुपये चुकाने होंगे, जिसमें 306 रुपये ट्रेजरी खाते में जाएंगे। इसके अलावा जो छात्र दसवीं में अतिरिक्त विषय लेना चाहते हैं, उन्हें प्रति विषय 206.50 रुपये देने होंगे, जिसमें से 206 रुपये ट्रेजरी में जमा होंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार यूजीएमएसपी की ऑफिशियल वबसाइट पर विजिट करें।
