UPMSP 10th, 12th Scrutiny Result Declared: बड़ी खबर! यूपी बोर्ड ने 2025 के लिए आयोजित 10वीं और 12वीं की स्क्रूटनी परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 23 जिलों के नतीजों समेत सभी पांच क्षेत्रीय कार्यालयों के नतीजे अलग-अलग जारी किए गए हैं। जिन छात्रों ने इस UPMSP Class 10th 12th Scrutiny form भरा था, वे upmsp.edu.in से अपना रिजल्ट चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।
घोषित हुए यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं स्क्रूटनी के नतीजे (image - canva)
प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं के लिए हजारों छात्रों ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था।
UPMSP Class 10th 12th Scrutiny Result
स्क्रूटनी आवेदन पत्र जमा करने के बाद जिन अभ्यर्थियों के अंकों में संशोधन किया गया है, इन अपडेटेड रिजल्ट को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दिया गया है।
UPMSP Class 10th Scrutiny Result
प्रयागराज क्षेत्र में हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षा देने वाले 2316 अभ्यर्थियों ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था। इनमें से 373 अभ्यर्थियों के परिणाम संशोधित किए गए हैं। संशोधन के बाद कुछ छात्रों के अंक बढ़े हैं, जिससे कुल नंबरों में सुधार हुआ है, जबकि कुछ अभ्यर्थियों के परिणाम अपरिवर्तित हैं।
UPMSP Class 12th Scrutiny Result
इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा के लिए कुल 10001 अभ्यर्थियों ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था। इनमें से 1717 परीक्षार्थियों के परिणाम संशोधित किए गए हैं। संशोधित परिणाम में कई छात्रों के अंक बढ़े हैं और उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन पर त्रुटियों को ठीक किया गया है।
जिन छात्रों के अंक बढ़े हैं या परिणाम बदल गए हैं, उनके संशोधित अंकपत्र जल्द ही उनके संबंधित विद्यालयों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।
