UPMSP ने UP बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की 2027 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की, इस तारीख से पहले जमा करनी होगी फीस

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा शुल्क को 10 अगस्त 2026 तक राजकोष में जमा करना अनिवार्य होगा।

UP Board Exam 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों के साथ-साथ व्यक्तिगत परीक्षार्थी भी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, विद्यालयों को छात्रों का प्रवेश और परीक्षा शुल्क संग्रह की प्रक्रिया 5 अगस्त 2026 तक पूरी करनी होगी। इसके बाद परीक्षा शुल्क को चालान के माध्यम से 10 अगस्त 2026 तक राजकोष में जमा करना अनिवार्य होगा।

UPMSP

विद्यालयों को छात्रों की शैक्षणिक जानकारी और शुल्क संबंधी विवरण UPMSP की वेबसाइट पर 16 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि तक अपलोड करना होगा। यदि कोई छात्र निर्धारित तिथि के बाद शुल्क जमा करता है, तो उससे 100 रुपये विलंब शुल्क लिया जाएगा। लेट फीस के साथ शुल्क जमा करने और छात्र विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026 तय की गई है।

End of Feed