NEET UG Re- Exam 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) देश भर में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक (यूजी) की दोबारा परीक्षा से पहले 20 जून को देशभर में 'मॉक ड्रिल' करेगी। बता दें, 21 जून को नीट यूजी परीक्षा का दोबारा आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में 22.79 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। पिछली चूक को देखते हुए इस बार सुरक्षा के बड़े इंतजाम किए जा रहे हैं, इसी के तहत 20 जून को सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक देशव्यापी मॉक ड्रिल होगी। एडमिट कार्ड कुछ दिन पहले जारी हो गए थे, एक जानकारी के अनुसार, अभी तक 18.5 लाख से ज्यादा उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं, जबकि 3.5 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा शहर, केंद्र बदलने का विकल्प चुना है।
परीक्षा केंद्र होंगे हाई-सिक्योरिटी जोन
परीक्षा 551 भारतीय शहरों और 14 विदेशी शहरों में होगी। इसके लिए देशभर में 5,500 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों को हाई-सिक्योरिटी जोन घोषित किया गया है। यही नहीं, 674 सिटी कोऑर्डिनेटर भी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 6,669 स्वतंत्र ऑब्जर्वर निगरानी करेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: NEET UG Re Exam 2026: रियाद में NEET UG री-एग्जाम की तैयारी पूरी, भारतीय दूतावास ने जारी किया शेड्यूल

NEET
पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था
इस बार 2 से 2.5 लाख पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। 15,000 अर्धसैनिक बल कर्मी प्रश्नपत्र और OMR शीट के सुरक्षित परिवहन में लगाए गए हैं। इसके अलावा कैमरे की संख्या में भी इजाफा किया गया है। इस बार अतिरिक्त 1.5 लाख CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जबकि 15,000 सिग्नल जैमर परीक्षा केंद्रों पर तैनात किए गए हैं।
सभी केंद्रों की निगरानी NTA मुख्यालय और कंट्रोल रूम से रियल-टाइम में होगी। परीक्षा संचालन में 2 लाख से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल किए गए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: NTA का अलर्ट: WhatsApp, SMS और ईमेल पर NTA के नाम से आ रहे मैसेज, ऐसे करें असली या फेक की पहचान
ये भी पढ़ें
पहले एनटीए की परीक्षाओं में सुरक्षा का सिर्फ एक घेरा रहता था। अब पेपर लीक और गड़बड़ियों को रोकने के लिए तीन स्तरों की सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। सबसे बाहरी घेरा जिला मजिस्ट्रेट की टीम संभालेगी, बीच का घेरा राज्य पुलिस देखेगी, और तीसरा घेरा यानी परीक्षा केंद्र के अंदर की सुरक्षा केंद्र सरकार की विशेष टीम के जिम्मे होगी। हर स्तर पर वरिष्ठ अधिकारी तैनात किए गए हैं। इस व्यवस्था का मकसद है कि ड्यूटी पर लगा कोई भी कर्मचारी लापरवाही न कर सके। तीनों घेरों की निगरानी अलग-अलग CCTV से लाइव की जाएगी। जिम्मेदारी सबकी तय है, और अगर कहीं चूक मिली तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।
