UP Board Exam 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों के साथ-साथ व्यक्तिगत परीक्षार्थी भी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, विद्यालयों को छात्रों का प्रवेश और परीक्षा शुल्क संग्रह की प्रक्रिया 5 अगस्त 2026 तक पूरी करनी होगी। इसके बाद परीक्षा शुल्क को चालान के माध्यम से 10 अगस्त 2026 तक राजकोष में जमा करना अनिवार्य होगा।
विद्यालयों को छात्रों की शैक्षणिक जानकारी और शुल्क संबंधी विवरण UPMSP की वेबसाइट पर 16 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि तक अपलोड करना होगा। यदि कोई छात्र निर्धारित तिथि के बाद शुल्क जमा करता है, तो उससे 100 रुपये विलंब शुल्क लिया जाएगा। लेट फीस के साथ शुल्क जमा करने और छात्र विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026 तय की गई है।

UPMSP
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: NEET UG Re-Exam 2026: नीट री-एग्जाम से पहले 20 जून को देशभर में होगी 'मॉक ड्रिल', परीक्षा केंद्र बनेंगे हाई-सिक्योरिटी जोन
कब होगा छात्र विवरण का सत्यापन
ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्र विवरण का सत्यापन विद्यालयों द्वारा 21 अगस्त से 31 अगस्त 2026 के बीच किया जाएगा। (Up Board News) इसके बाद किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिए 1 सितंबर से 10 सितंबर 2026 तक करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी। इस अवधि में विद्यालय नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो और अन्य जरूरी जानकारियों में संशोधन कर सकेंगे।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों को अंतिम रूप से डेटा जमा करने से पहले सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए। छात्रों के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, लिंग, विषय संयोजन और फोटो जैसी जानकारियों में किसी भी प्रकार की गलती भविष्य में एडमिट कार्ड और परीक्षा रिकॉर्ड को प्रभावित कर सकती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: Agniveer Quota: दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में 20% आरक्षण का ऐलान
कब तक जमा होंगे DIOS
पंजीकरण प्रक्रिया के अंतिम चरण में विद्यालयों को फोटो-सत्यापित अभ्यर्थी सूची तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज 30 सितंबर 2026 तक जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में जमा करने होंगे।
बोर्ड ने सभी विद्यालयों और परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे निर्धारित समय सीमा का पालन करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करने से पहले सभी जानकारियों का सत्यापन अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
