UP TET 2027: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं और अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने आगामी समय में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयोग अब फरवरी 2027 के अंतिम सप्ताह में एक बार फिर से यूपी टीईटी (UP TET) परीक्षा का आयोजन करने की योजना बना रहा है। यह कदम हाल ही में हाईकोर्ट के निर्देशों और वसीम अहमद की अपील पर सुनवाई के बाद उठाया गया है, जहां अदालत ने परीक्षा का प्रस्तावित कार्यक्रम मांगा था। इस नई घोषणा से उन तमाम सामान्य और योग्य अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है जो लंबे समय से परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे थे।
UP TET 2027 (Photo - AI/Newsroom Verified)
साल में दो बार टीईटी कराने की योजना
राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) की गाइडलाइन के मुताबिक, देश में शिक्षक पात्रता परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जानी चाहिए। हालांकि, उत्तर प्रदेश में वर्ष 2011 से लेकर अब तक किसी भी साल में दो बार टीईटी परीक्षा का आयोजन नहीं किया जा सका। लेकिन अब परीक्षा को दो बार आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - टीचर भर्ती में आयु सीमा छूट मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपनाया कड़ा रुख
भविष्य की रूपरेखा - आयोग ने अब यह तय किया है कि आने वाले वर्षों में नियमित रूप से हर साल जुलाई और जनवरी के महीनों में टीईटी का आयोजन किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को साल में दो बार परीक्षा में बैठने का अवसर मिल सके।
वर्तमान गतिविधियां - इस साल मार्च से जुलाई के बीच यूपी टीईटी का आयोजन किया जा चुका है, और 3 नवंबर को विशेष टीईटी (Special TET) का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्य रूप से सेवारत शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर्स को शामिल किया गया जाएगा।
विशेष टीईटी और आगामी परीक्षाओं का स्वरूप
आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज आयोजित होने वाली विशेष टीईटी परीक्षा में सामान्य अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका नहीं मिल पाया था, क्योंकि यह विशेष रूप से सेवारत शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर्स के लिए निर्धारित की गई थी। इसके ठीक चार महीने के भीतर यानी फरवरी 2027 के अंत में होने वाली आगामी टीईटी परीक्षा में सभी योग्य सामान्य और अन्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। यह परीक्षा प्रदेश के कई प्रमुख जिलों और निर्धारित केंद्रों पर व्यापक स्तर पर आयोजित की जाएगी, जिसके लिए आयोग जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना और विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी करेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - दिवाली-छठ पर दिल्ली-यूपी, बिहार और झारखंड में छुट्टियों को लेकर क्या है अपडेट
अफवाहों से बचें
टीईटी परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें। सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली किसी भी जानकारी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। आयोग द्वारा पुष्टि का इंतजार करें।
