एजुकेशन

UPESSC PGT Final Result: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी किया पीजीटी भर्ती के परिणाम, ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

UPESSC PGT Final Result: यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा पीजीटी भर्ती परीक्षा और इंटरव्यू के बाद सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

UPESSC PGT Final Result

UPESSC PGT Final Result: उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में पीजीटी बनने की उम्मीद लगाए बैठे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने विज्ञापन संख्या-02/2022 के तहत पीजीटी (बालक/बालिका) पदों का अंतिम चयन परिणाम (PGT Result)घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा 7 जुलाई 2026 को जारी इस आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, 18 अलग-अलग विषयों के कुल 624 पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम और कट-ऑफ जारी की गई है, जिसे वह आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

कब हुई थी लिखित परीक्षा और इंटरव्यू

इस भर्ती अभियान के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन 09 और 10 मई 2026 को सफलतापूर्वक किया गया था। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए योग्य अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया, जो 15 जून 2026 से 27 जून 2026 तक संचालित किए गए थे। अब लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और नियमों के तहत मिलने वाले वेटेज के अंकों को मिलाकर अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का विषयवार और श्रेणीवार विवरण आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है।

इन 18 विषयों के लिए जारी की गई कट-ऑफ

फिजिक्स
बायोलॉजी
होम साइंस
हिस्ट्री
एजुकेशन
इंग्लिश
एग्रीकल्चर
कॉमर्स
सोशियोलॉजी
सिविक्स
मैथमेटिक्स
इकोनॉमिक्स
संस्कृत
साइकोलॉजी
केमिस्ट्री
ज्योग्राफी
हिंदी
आर्ट्स

कैसे करें रिजल्ट चेक

स्टेप 1 - रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार upessc.up.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए PGT Result लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब, नए खुले पेज पर अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

स्टेप 4 - लॉगिन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

स्टेप 5 - उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।

मार्क्स चेक करने के लिए केवल एक सप्ताह का मौका

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपने मार्क्स का विवरण भी पोर्टल पर देख सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम पर क्लिक करना है और अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी है। उम्मीदवारों को बता दें ऑनलाइन उपलब्ध मार्क्स देखने की सुविधा उम्मीदवारों के पास केवल एक सप्ताह के लिए है। इसके साथ ही आयोग ने जानकारी दी है कि इस संबंध में सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम 2005 के तहत अलग से कोई जानकारी नहीं दी जाएगी।

कैसे होगा कॉलेजों एलोकेशन?

सफल अभ्यर्थियों को विद्यालयों का आवंटन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड नियमावली, 1998 के नियम 12(9) और 12(10) के तहत किया जाएगा। अभ्यर्थियों द्वारा इंटरव्यू लेटर डाउनलोड करते समय ऑनलाइन माध्यम से भरी गई संस्थाओं की प्राथमिकता और दिए गए संस्थाओं में खाली पदों की संख्या के आधार पर ही अंतिम रूप से कॉलेज आवंटित किए जाएंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article