एजुकेशन

NVS Class 6 Admission 2027: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के लिए कैसे करें रजिस्टर, जानें क्या है एग्जाम का पैटर्न

NVS Class 6 Admission 2027: नवोदय विद्यालय समिति द्वारा शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6 में प्रवेश के की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा 6 में अपने बच्चों का एडमिशन करवाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।

Image

NVS Class 6 Admission 2027 (Photo - Canva)

NVS Class 6 Admission 2027: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आधिकारिक तौर पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो भी अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में कराना की तैयारी कर रहे हैं, वह अब जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST 2027) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, क्योंकि आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर जाएं।

कब है आवेदन की अंतिम तिथि

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। इसके लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार और उनके अभिभावकों को सलाह है कि वह समय पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और लास्ट डेट का इंतजार न करें।

कैसे करें आवेदन

  1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर जाना है।
  2. होमपेज पर दिए गए क्लास 6 के एडमिशन के दिए गए लिंक पर क्लिक करना है।
  3. अब आपको मोबाइल और ईमेल के माध्यम से रजिस्टर करना है।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जारी जानकारी दर्ज करें।
  5. आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और फीस का भुगतान करनें।

परीक्षा की तारीख और संभावित परिणाम

नवोदय विद्यालय द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, जेएनवीएसटी (JNVST) प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा मार्च या अप्रैल 2027 में की जाएगी।

आवेदन के लिए जरूरी योग्यताएं?

कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्रों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है:

- छात्र का किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5वीं में पढ़ रहा होना जरूरी है।

- छात्र उसी जिले का मूल निवासी होना चाहिए, जहां के नवोदय विद्यालय के लिए वह आवेदन कर रहा है।

- आवेदक छात्र का जन्म 1 मई, 2015 से 31 जुलाई, 2017 के बीच होना चाहिए (ये दोनों तारीखें भी इसमें शामिल हैं)।

क्या होगा प्रवेश परीक्षा का पैटर्न

- JNVST प्रवेश परीक्षा में मेंटल एबिलिटी, अर्थमैटिक, पर्यावरण अध्ययन और भाषा विषय से कुल 80 मल्टी विकल्प प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे।

- परीक्षा का समय 2 घंटे का होगा। एग्जाम का आयोजन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा। बता दें कि दिव्यांग श्रेणी के छात्रों को नियमानुसार 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

- इस परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

कक्षा 6 में एडमिशन के लिए अब अभिभावक अपने बच्चों को दी गई पात्रता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही नवंबर में आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयारी शुरू करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article