यूपी पर्यटन विभाग में बदली भर्ती नियमावली, अब UPSSSC और UPPSC के जरिए होगा सेलेक्शन

UP Tourism Department Recruitment 2025 Rules Changed: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पर्यटन विभाग में संरचनात्मक सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ पर्यटन सेवा नियमावली 2025 लागू किया गया है।

UP Tourism Department Recruitment 2025 Rules Changed: उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यटन विभाग को और बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ पर्यटन सेवा नियमावली 2025 लागू किया गया है। ध्यान रहे नई नियामावली लागू होने के बाद पूर्व के सभी नियम, आदेश तथा दिशा निर्देश कैंसिल हो जाएंगे। नई नियमावली में सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को और व्यवस्थित व मजबूत किया है।

UP Tourism Department Recruitment 2025 Rules Changed

UP Tourism Department Recruitment 2025: यूपी पर्यटन विभाग में बदली भर्ती नियमावली

इसके तहत प्रकाशन अधिकारी, अपर जिला पर्यटन अधिकारी, पर्यटन सूचना अधिकारी के पदों पर अब सीधी भर्ती तथा पदोन्नति दोनों माध्यम से भरे जाएंगे। विभाग के अनुसार, प्रकाशन अधिकारी के पदों के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा, जबकि पर्यटन सूचना अधिकारी के पदों की भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा की जाएगी। नई व्यवस्था से चयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व प्रतिस्पर्धात्मक होने की उम्मीद है।

End of Feed