UP TGT Admit Card 2025: एक क्लिक से डाउनलोड करें यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

UP TGT Admit Card 2025 Kab Aayega Release Date (यूपी पीजीटी 2025 का एडमिट कार्ड कब जारी होगा?): यूपी टीजीटी परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsessb.pariskha.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

UP TGT Admit Card 2025 Kab Aayega Release Date (यूपी पीजीटी 2025 का एडमिट कार्ड कब जारी होगा?): यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से ट्रेंड ग्रैजुएट टीचर (TGT) परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.pariskha.nic.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UP TGT Admit Card 2025 (Photo Credit: Canva)

UP TGT Admit Card 2025 (Photo Credit: Canva)

यूपी टीजीटी परीक्षा का आयोजन 21 जुलाई और 22 जुलाई 2025 को किया जाएगा। इस परीक्षा में 500 अंकों के 125 सवाल होंगे, जिसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनोलड कर सकेंगे।

End of Feed