UP TET Notification 2023: सरकारी टीचर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए नया अपडेट है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि राज्य में सरकारी टीचर बनने के लिए यूपी टीईटी एग्जाम क्लियर करना अनिवार्य है।
UP TET Notification 2023
UP TET Notification 2023: फरवरी में आएगा नोटिफिकेशन
यूपी टीईटी एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। आमतौर पर इसका नोटिफिकेशन दिसंबर में जारी कर दिया जाता है लेकिन फिलहाल यूपी टीईटी एग्जाम पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लगभग 25 लाख से अधिक अभ्यर्थी यूपी टीईटी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। यह इंतजार फरवरी के आखिरी सप्ताह में खत्म होने की संभावना है।
UP TET Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन
यूपी टीईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर्स की डिग्री के अलावा बी.एड, बीटीसी आदि की डिग्री भी जरूरी है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
UP TET Exam 2023: परीक्षा में होंगे इतने सवाल
यूपीटीईटी परीक्षा में 150 अंकों के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाते हैं। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 150 मिनट का समय मिलता है। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।
UP TET Exam 2023 Notification: नए आयोग का गठन
हाल ही में यूपी सरकार ने एक बैठक में कहा था कि राज्य में अब बेसिक माध्यमिक, उच्च और तकनीकी कॉलेजों में शिक्षकों का चयन एक ही आयोग की ओर से किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन भी किया जाएगा।
