CTET Answer Key 2023, CTET December Paper 1 and 2 Answer Key 2023 Date: सीटीईटी आसंर की 2023 का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की उत्तर कुंजी जल्द ही जारी की जाएगी। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सीबीएसई सीटीईटी आंसर की 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।
CTET December Exam 2023: दिसंबर में शुरू हुई परीक्षा
सीबीएसई सीटीईटी के 16वें संस्करण का आयोजन इस साल 28 दिसंबर से किया जा रहा है। यह परीक्षा 7 फरवरी तक चलेगी। सीटीईटी का पहला पेपर सुबह 9:30 से 12 बजे तक और दूसरा पेपर 2:30 से 5 बजे तक ऑनलाइन मोड में होता है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी सरकारी स्कूलों में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।
CTET Provisional Answer Key 2023: कब आएगी आंसर की
सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा के सफल आयोजन के बाद परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। जिसके बाद अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका मिलेगा। इन आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल उत्तर कुंजी और फिर रिजल्ट जारी होगा। सीटीईटी उत्तर कुंजी की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
How to download CTET December Answer Key 2023
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- फिर होम पेज सीटीईटी दिसंबर आंसर की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर सीटीईटी आंसर की 2023 का पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी सीटीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET Exam 2023: इतने अंक जरूरी
सीटीईटी परीक्षा में इस साल 32.45 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। बता दें कि सीटीईटी परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
