BSEB Bihar Board 2023: यदि आप भी बिहार बोर्ड 2023 इंटर परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, तो ध्यान दें, आपको कुछ दिशा-निर्देशों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। बिहार बोर्ड 2023 की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू हो गई है , यह परीक्षाएं 11 फरवरी 2023 तक चलेंगी।
दो पाली में होगी Bihar Board Exam
बिहार बोर्ड परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। बिहार राज्य के 6,36,432 छात्राएं और 6,81,795 छात्र सहित कुल 13,18,227 विद्यार्थी शामिल होने की उम्मीद है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से शुरू होगी इसके लिए 9:20 तक ही प्रवेश मिलेगा, वहीं दोपहर 1:45 बजे से दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होगी।इसके लिए 1:35 बजे तक ही प्रवेश की अनुमती होगी
80 केंद्रों पर होगी Bihar Board की परीक्षा
बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा के लिए राज्य के पटना जिले में कुल 80 परीक्षा केंद्र तैयार किए गए हैं। पटना जिल में 38,048 छात्र और 41,593 छात्राएं सहित कुल 79,641 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
क्या है यूनीक आईडी
बिहार में पहली बार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2023 के लिए यूनीक आईडी का इस्तेमाल किया जाएगा, इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को विशेष पहचान मिलेगी, इसके लिए UNIQUE ID के बारे में पता होना जरूरी है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यदि किसी का एडमिट कार्ड खो जाता है या घर पर रह जाता है तो वह तब भी परीक्षा दे सकेगा। इन स्थितियों में रोल कोड से सत्यापित करने के बाद अभ्यर्थी को परीक्षा की अनुमति मिलेगी।
इसके अलावा कुछ स्थितियों में विद्यार्थियों को फिजिकल वेरिफिकेशन के आधार पर भी परीक्षा में प्रवेश दिया जा सकता है। ऐसे में छात्र अपने आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, फोटोयुक्त बैंक पासबुक में से किसी एक के साथ केंद्र पर पहुंचना होगा। इस दौरान परीक्षार्थियों को दोनों पालियों में परीक्षा शुरू होने के दस मिनट पहले प्रवेश पत्र दिला दिया जाएगा।
