SBI CBO Result 2023, SBI Circle Based Officer Result 2023: एसबीआई सीबीओ रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के नतीजे आज यानी 30 जनवरी 2023 को जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
SBI CBO Exam 2023: दिसंबर में हुई परीक्षा
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, एसबीआई सीबीओ परीक्षा (SBI CBO Exam 2023) का आयोजन 4 दिसंबर 2022 को ऑनलाइन मोड में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं। जिसके मुताबिक, लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। एसबीआई की ओर से इंटरव्यू की तारीख भी तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी। बता दें कि इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 36,000 रुपए महीने का शुरुआती वेतन दिया जाएगा।
How to download SBI Circle Based Officers Result 2023
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर Join SBI के टैब पर जाएं और Current Openings पर क्लिक करें।
- इसके बाद Recruitment of Circle Based Officers पर जाएं और Online Exam Result के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एसबीआई सीबीओ रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी एसबीआई सीबीओ रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI CBO Recruitment 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती
इस परीक्षा के माध्यम से सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 1422 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती का लिए 18 अक्टूबर से 7 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
