UP TET Notification 2023: यूपी टीईटी नोटिफिकेशन (UP TET Exam 2023) का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है। अगर आप भी लाखों अभ्यर्थियों की तरह सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे हैं तो यहां यूपीटीईटी परीक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक जनकारी चेक कर सकते हैं।
UP TET Exam 2023: कब जारी होगा यूपी टीईटी नोटिफिकेशन
आमतौर पर यूपीटीईटी परीक्षा का नोटिफिकेशन दिसंबर में जारी कर दिया जाता है। चूंकि, परीक्षा के सफल आयोजन के बाद ही राज्य में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी। ऐसे में लाखों अभ्यर्थी जल्द नोटिफिकेशन जारी करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक परीक्षा पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है।
UP TET Exam Notification 2023: नए आयोग को मिली जिम्मेदारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य सरकार ने बेसिक माध्यमिक, उच्च और तकनीकी कॉलेजों में शिक्षक के चयन की जिम्मेदारी अब उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को सौंप दी है। सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि यूपी टीईटी भी नए आयोग के तहत ही होगी। देखना होगा कि आयोग की ओर से परीक्षा का नोटिफिकेशन कब तक जारी किया जाएगा।
UP TET Exam Pattern: यूपी टीईटी परीक्षा पैटर्न
यूपी टीईटी एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए पेपर 1 और कक्षा 6 से 8 तक के लिए पेपर 2 का आयोजन किया जाता है। यूपीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 में 150 अंकों के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होते हैं और इन सवालों को हल करने के लिए 150 मिनट का समय मिलता है।
UP TET Exam Date 2023: पिछले साल का आंकड़ा
इससे पहले यूपीटीईटी का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया गया था और इसका रिजल्ट 8 अप्रैल को जारी किया गया। इस परीक्षा के लिए लगभग 21,65,179 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। यूपी टीईटी 2023 से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
