एजुकेशन

Bihar DElEd Admission 2023: बिहार डीएलएड परीक्षा में हुए ये बडे़ बदलाव, जानें कब तक जारी होगा नोटिफिकेशन

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 23, 2023, 01:23 PM IST

Bihar DElEd Admission 2023: बिहार डीएलएड नोटिफिकेशन का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन यानी डीएलएड परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट deled.biharboardonline.com पर जारी करेगा।

Image

Bihar DElEd Exam 2023

Photo : iStock

Bihar DElEd Admission 2023: बिहार डीएलएड नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन यानी डीएलएड परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो यहां परीक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी देख सकते हैं।

Bihar DElEd Application 2023: जनवरी में शुरू होगा एप्लीकेशन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार डीएलएड परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जनवरी 2023 से शुरू की जाएगी। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट deled.biharboardonline.com के माध्यम से परीक्षा के लिए 8 फरवरी 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Bihar DElEd Exam 2023: ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा

बिहार डीएलएड परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। हालांकि, इस साल परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है। नए पैटर्न के तहत अब अभ्यर्थियों को 2 घंटे और 30 मिनट में 150 की जगह 120 सवालों के ही जवाब देने होंगे। सही जवाब पर 1 अंक दिए जाएंगे लेकिन गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग का प्रावधान खत्म कर दिया गया है।

How to apply for Bihar DElEd Exam 2023

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर नोटिफिकेशन के सेक्शन में जाएं और BSEB Bihar DElEd 2023 Application के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • फिर बिहार डीएलएड एग्जाम 2023 के लिए आवेदन शुल्क जमा कर दें।

Bihar DElEd Exam 2023: वेबसाइट पर रखें नजर

इस साल से डीएलएड परीक्षा में ऐसे भी स्टूडेंट्स शामिल हो सकेंगे, जिनका कक्षा 12वीं का परिणाम नहीं जारी किया गया है। हालांकि, चयन के लिए उन्हें 12वीं परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। बिहार डीएलएड परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article