UP Board Exam Date 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद डेटशीट के अनुसार 16 फरवरी 2023 से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 आयोजित की जाएगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 3 मार्च को और कक्षा 12वीं की परीक्षा 4 मार्च को खत्म होगी। यूपी बोर्ड 2023 प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू हो चुकी है और परीक्षा के लिए राज्य सरकार और शिक्षा विभाग ने छात्रों के लिए जरूरी व्यवस्था की है और इस बार सरकार ने सख्त व्यवस्था की है। किसी भी तरह से नकल करते पकड़े जाने वाले छात्रों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 1980 लगाया जाएगा।
राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (National Security Act)
राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम-1980, देश की सुरक्षा के लिए सरकार को अधिक शक्ति देने से संबंधित एक कानून है। यह कानून केंद्र और राज्य सरकार को गिरफ्तारी का आदेश देता है। अगर सरकार को लगता कि कोई व्यक्ति उसे देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में बाधा खड़ा कर रहा है तो वह उसे गिरफ्तार करने का आदेश दे सकती है। आवश्यक सेवा आपूर्ति में बाधा बनने पर भी इसे लगाया जा सकता है। इस कानून का उपयोग जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त, राज्य सरकार अपने सीमित दायरे में भी कर सकते हैं।
थ्योरी की परीक्षा फरवरी में शुरू होगी। पहली बार छात्रों को बारकोड के साथ परीक्षा की कॉपी बांटी जाएंगी और लगभग 3.3 करोड़ बार कोड उत्तर प्रदेश के स्कूलों में जारी किए जाएंगे। चेक करने के लिए परीक्षा हॉल में सीसीटीवी कैमरे भी होंगे और जिन छात्रों के स्कूलों में सीसीटीवी की सुविधा नहीं है, उन्हें पास के उन स्कूलों में भेजा जाएगा जहां सीसीटीवी उपलब्ध है। नकल मुक्त बनाने के लिए छात्रों की कॉपियों को रैंडम चेक किया जाएगा।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 कक्षा 12 के प्रैक्टिकल का पहला स्टेज 28 जनवरी 2023 को खत्म होगा और आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन, और बस्ती में इस मौके पर परीक्षाएं होगीं।
इसके अलावा चरण 2 को 29 जनवरी से 5 फरवरी 2023 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर में परीक्षाएं होंगी। यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इस बारे में ज्यादा विवरण उपलब्ध होगा।
