UP SI Final Selection List 2026 Released: यूपी पुलिस एसआई के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP SI Final Selection List 2026) खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने सब इंस्पेक्टर फाइनल सेलेक्शन लिस्ट जारी कर (UP SI Final Selection List) दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसमें सब इंस्पेक्टर (नागरिक पुलिस) के 200 और पीएसी प्लाटून कमांडर के 3 उम्मीदवार शामिल हैं।
UP SI Final Selection List 2026 Released: ऐसे देखें यूपी सब इंस्पेक्टर फाइनल सेलेक्शन लिस्ट
जारी अधिसूचना के मुताबिक यह परिणाम इलाहाबाद हाईकोर्ट के 1 सितंबर 2026 को दिए गए फैसले के अनुपालन में जारी किया गया है। कोर्ट के आदेश से जुड़े 138 अभ्यर्थियों को 2 नवंबर 2026 को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया गया था। इनमें से 9 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 129 अभ्यर्थी इन दोनों चरणों में सफल हुए। इसके बाद इन 129 अभ्यर्थियों और पहले से DV/PST में सफल 149 अभ्यर्थियों समेत कुल 278 उम्मीदवारों को 5 नवंबर 2026 को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया गया। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
UP SI Final Selection List 2026: ऐसे चेक करें यूपी एसआई फाइनल सेलेक्शन लिस्ट
- सबसे पहले UPPBPB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPPBPB UP Police SI Final Selection List 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- फाइनल रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां लिस्ट में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर चेक करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
फाइनल सेलेक्शन लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर
बता दें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, पीएसी प्लाटून कमाण्डर एवं अग्निशमन अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती-2020-21 के अन्तर्गत उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के उपरोक्त निर्णय से अभ्यर्थियों द्वारा चयन प्रक्रिया में सम्मलित होकर अन्तिम रूप से चयनित हुये अभ्यर्थियों की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।
