School Opening: योग दिवस पर प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों के लिए खुलेगा स्कूल

  • Authored by: TN Digital
  • Updated Jun 14, 2023, 05:12 PM IST

UP School Opening: 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा, ऐसे में स्कूली बच्चों को योग का महत्व बताए जाने के लिए एक ​दिन के लिए स्कूल खुलने की तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र हिस्सा लेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
समर वेकेशन के बीच 21 जून को खोले जाएंगे प्रदेश भर के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय
प्रधानाध्यापक और शिक्षकों समेत छात्र करेंगे योगाभ्यास, फल और मिष्ठान का होगा वितरण
विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं का भी होगा आयोजन, टॉप-3 पर रहने वाले छात्र होंगे पुरस्कृत

UP School Opening: 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। समर वेकेशन के बीच 21 जून को खासतौर पर योग दिवस के लिए प्रदेश भर के स्कूल खोले जाएंगे और यहां बच्चे न सिर्फ योगाभ्यास करेंगे, बल्कि उन्हें मिष्ठान, फल एवं शुद्ध पेयजल का भी वितरण किया जाएगा। यही नहीं, इस दिन बच्चों के लिए विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा और इनमें टॉप-3 पर रहने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। योग दिवस से एक दिन पूर्व 20 जून को विद्यालय में साफ सफाई कराई जाएगी।

up school reopen news in hindi

योग दिवस पर प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों के लिए खुलेगा स्कूल (twitter)

नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के संबंध में मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण एवं शिक्षा निदेशक (बेसिक) की ओर से इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारी की है। इसी क्रम में इस वर्ष उत्तर प्रदेश में 15 से 21 जून तक योग सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया है।

End of Feed