UP School Holiday: रामनवमी पर छात्रों की मौज, 26 और 27 यूपी में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

UP School Holiday announced on Ram Navami 2026: यूपी सरकार ने रामनवमी के अवसर पर धार्मिक स्थलों पर भक्तों की भारी भीड़ और व्यवस्था को देखते हुए एक अतिरिक्त छूट्टी का ऐलान किया है। रामनवमी की छुट्टी के साथ अब 27 मार्च को भी राज्य के सभी सार्वजनिक और निजी संस्थान बंद रहेंगे।

Ram Navami school holiday in UP : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के अवसर पर एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत योगी सरकार ने एक अतिरिक्त अवकाश की घोषणा की है। जी हां, आपने सही सुना अब स्कूल, कॉलेज जाने वाले बच्चों के साथ कर्मचारियों के लिए सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। जहां पहले केवल राम नवमी की एक दिन की छुट्टी थी, अब बच्चों को दो दिन का अवकाश मिल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि राम नवमी यानी 26 मार्च को पहले से ही छुट्टी निर्धारित थी। लेकिन योगी सरकार ने अब 27 मार्च को अतिरिक्त सरकारी छुट्टी की घोषणा करके रामनवमी का अवकाश दो दिन का कर दिया है। उसके बाद जिन शैक्षणिक संस्थानों में शनिवार और रविवार का भी ऑफ होता है,वहां लगातार 4 दिन का अवकाश हो गया है। और जहां केवल रविवार का अवकाश होता है, वहां छात्रों को केवल शनिवार को जाना होगा। गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को उनकी छुट्टी रहेगी। यह निर्णय 'निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881' के अधीन लिया गया है, जिसके तहत प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और बैंकों में छुट्टी रहेगी।

UP School Holiday

रामनवमी पर योगी सरकार ने घोषित किया एक और अतिरिक्त अवकाश

End of Feed