UP School Closed: मेरठ सहित यूपी के इन जिलों में 16 से 23 जुलाई तक स्कूल बंद, कांवड़ यात्रा के चलते लिया गया फैसला

UP School Closed Schools will remain closed due to kanwar yatra 2025: सावन माह में होने वाली पवित्र कांवड़ यात्रा के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 16 जुलाई से स्कूल बंद करने का फैसला किया गया है। मेरठ सहित यूपी के इन जिलों में 23 जुलाई तक स्कूल बंद रहेंगे। संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

UP School Closed Schools will remain closed due to Kanwar yatra 2025: सावन माह में होने वाली पवित्र कांवड़ यात्रा के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 16 जुलाई से स्कूल बंद करने का फैसला किया गया है। कांवड़ यात्रा 2025 के दौरान मेरठ और मुजफ्फरनगर में भारी भीड़ और यातायात अवरोध की स्थिति को देखते हुए स्कूल बंद किए गए हैं। मेरठ सहित यूपी के इन जिलों में 23 जुलाई तक स्कूल बंद रहेंगे। संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

UP School Closed due to Kanwar Yatra (Photo: PTI)

UP School Closed due to Kanwar Yatra (Photo: PTI)

Meerut School Holiday: मेरठ में स्कूल बंद

मेरठ डीएम डॉ. वी.के. सिंह ने आदेश जारी किया है कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 16 से 23 जुलाई तक सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों—सरकारी, प्राइवेट, यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई—में अवकाश रहेगा। यह फैसला यात्रा के दौरान संभावित तनाव और भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। 24 जुलाई से स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे। डीएम ने चेतावनी दी है कि यदि कोई विद्यालय आदेश का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed