UP School Closed: यूपी में भारी बारिश का कहर जारी, कल इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

UP School Closed News in Hindi: उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। ऐसे में स्कूली छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या मौजूदा स्थिति को देखते हुए उनके स्कूल खुले रहेंगे या फिर बंद (School Closed Latest News) कर दिए जाएंगे।

UP School Closed News in Hindi: उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मॉनसून जाते-जाते कई राज्यों में बारिश कर रहा है। इस बीच देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। दिल्ली, यूपी और राजस्थान में भारी बारिश की वजह से आम जन जीवन व्यस्त हो गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में स्कूली छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या मौजूदा स्थिति को देखते हुए उनके स्कूल खुले रहेंगे या फिर बंद (School Closed Latest News) कर दिए जाएंगे। बता दें कि इसको लेकर नया अपडेट सामने आया है।

UP School Closed

UP School Closed

UP School Closed News: कासगंज के सभी स्कूल कल बंद

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में भारी बारिश के अलर्ट के बाद जिलाधिकारी मेधा रूपम ने छुट्टी की घोषणा (Kasganj School Closed) की है। जारी नोटिस के अनुसार, जिले में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल और कॉलेज कल यानी 19 सितंबर को बंद रहेंगे। साथ ही इन संस्थान के प्रमुखों को आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि लापरवाही बरतने वाले स्कूल कॉलेज संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed