UP School Closed: बारिश का कहर, यूपी के इस जिले में 8वीं तक के स्कूल बंद

Mirzapur district school closed Due to heavy rain: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसके चलते जलभराव समेत कई तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। पूर्वांचल में लगातार बारिश जारी है। इसके चलते मिर्जापुर जिले में आज सभी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।

Mirzapur district school closed Due to heavy rain: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसके चलते जलभराव समेत कई तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। पूर्वांचल में लगातार बारिश जारी है। इसके चलते मिर्जापुर जिले में आज सभी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। मिर्जापुर जनपद में भारी बारिश के कारण 17 जुलाई को कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्डों के स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने जारी किया है।

UP School closed due to Rain (Photo: pulse.sociofyme.com)

UP School closed due to Rain (Photo: pulse.sociofyme.com)

बता दें कि जिले में पिछले दो दिनों से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। हालांकि, परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक स्कूल में उपस्थित रहेंगे और डीबीटी, स्कूल चलो अभियान, यू-डायस प्लस सहित अन्य विभागीय कार्यों का निपटारा करेंगे। यह कदम बच्चों की सुरक्षा और विद्यालय परिसर की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

End of Feed