UP School Closed in Ghaziabad UP School Winter Vacation: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके ठंड हो गई है, वहीं कई इलाके कोहरे की चादर में लिपटे हैं। बर्फीली हवाओं ने उत्तर भारत में पारा गिरा दिया है। नए साल के पहले दिन दिल्ली सहित एनसीआर का अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया जो पिछले चार साल के मुकाबले सबसे कम है। आने वाले दिनों ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। इसके चलते गाजियाबाद में 14 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश कर दिया गया है।
UP School Closed in Ghaziabad UP School Winter Vacation
Ghaziabad School Closed Due to Winter
गाजियाबाद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि बढ़ती सर्दी को देखते हुए गाजियाबाद में कक्षा एक से 8वीं तक के सभी स्कूलों में 14 जनवरी 2024 तक अवकाश घोषित किया जाता है। 15 जनवरी को सोमवार के दिन सभी स्कूल विधिवत खुलेंगे।
Prayagraj School Winter Vacation
प्रयागराज में ठंड, शीतलहर और कोहरे के चलते जिले के आठवीं तक के सभी स्कूल 6 जनवरी तक बंद करने के आदेश कर दिए गए हैं। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी व मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।
जालौन में भी स्कूल बंद
यूपी के बुंदेलखंड में भी शीतलहर का प्रकोप है। जालौन जनपद में भी शीतलहर के चलते जिलाधिकारी ने समस्त सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को 6 जनवरी तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं। यहां नर्सरी से कक्षा 8 तक की छुट्टी रहेगी।
