UP School closed in Lucknow: यूपी में ठंड का कहर, लखनऊ में 8वीं तक के स्कूल 27 तक बंद

UP School closed all schools in Lucknow : उत्तर भारत में शीत लहर को देखते हुए राजधानी लखनऊ में कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों को 27 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

UP School closed all schools in Lucknow : उत्तर भारत में शीत लहर को देखते हुए राजधानी लखनऊ में कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों को 27 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जनपद लखनऊ में लगातार बढ़ती ठंड, शीतलहर एवं घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी लखनऊ द्वारा जारी आदेश के अनुसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से लेकर नर्सरी तक की कक्षाओं में 24 दिसंबर 2025 से 27 दिसंबर 2025 तक अवकाश घोषित किया गया है।

UP School closed in Lucknow: यूपी में ठंड का कहर

UP School closed in Lucknow: यूपी में ठंड का कहर (Canva)

स्कूलों में बदला समय

इसके साथ ही आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों की कक्षाओं का संचालन 24 दिसंबर 2025 से आगामी आदेशों तक परिवर्तित समय सारणी के अनुसार किया जाएगा। अब इन कक्षाओं का संचालन प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक ही किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि सुबह के समय अत्यधिक ठंड और कोहरे के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए यह निर्णय एहतियातन लिया गया है।

End of Feed